{"_id":"605e08e78ebc3ec39d613f2d","slug":"action-raibaraily-news-lko571542046","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर, होर्डिंग्स हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर, होर्डिंग्स हटाने का काम शुरू
विज्ञापन
सेमरौता में चुनाव सामग्री हटवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
इन्हौना (रायबरेली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोग से आचार संहिता लागू होते ही अमेठी जिले में असर दिखने लगा। शुक्रवार को सिंहपुर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगी संभावित दावेदारों की होर्डिंग्स और पोस्टरों को पुलिस ने हटवा दिया।
शिवरतनगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह की टीम ने कस्बा सेमरौता, शिवरतनगंज, इन्हौना, अहोरवा भवानी सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर लगी राजनीतिक दलों की चुनाव सामग्री को हटवा दिया।
दावेदारों को चेतावनी दी गई कि आचार संहिता का सख्ती के साथ अनुपालन कराया जाएगा। बगैर अनुमति के कोई भी वाहन चुनाव प्रचार नहीं करेगा। पुलिस ने आचार संहिता लगते चौराहों पर लगे चुनाव सामग्री को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान अफरातफी का माहौल रहा। शिवरतनगंज एसओ ने बताया कि क्षेत्र में आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किसी को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।