फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

बछरावां खोया मंडी में छापा, 70 किलो मावा बरामद, छह नमूने

Fri, 19 Mar 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action
नमूना भरती एफएसडीए की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बछरावां खोया मंडी में छापा मारा। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कई कारोबारी अपना खोया छोड़कर भाग गए। टीम ने करीब 70 किलोग्राम खोया बरामद किया। टीम ने खोया, दूध, बेसन सहित छह नमूने सील किए। टीमों ने बछरावां के अलावा महराजगंज, बछरावां और डलमऊ क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन

होली नजदीक आते ही जिले में मिलावटखोरी शुरू हो गई है। शुक्रवार को एफएसडीए की टीम बछरावां खोया मंडी पहुंची। टीम के पहुंचते ही मंडी में अफरातफरी मच गई। एक कारोबारी अपनी बाइक पर लदा खोया छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ राजेश कुमार ने बाइक पर लदा करीब 70 किलो खोया जब्त कर लिया। अतुल कुमार उर्फ श्यामू के खोये का नमूना सील कर उसे नष्ट करवा दिया। एफएसओ अपराजिता त्रिपाठी ने बछरावां मंडी में नंदकिशोर गुप्ता के खोये व एफएसओ रमाशंकर पटेल ने धीरेंद्र कुमार के खोये का नमूना सील किया।
टीम ने ऊंचाहार के कंदरावां में अनिल कुमार की दुकान से बेसन का नमूना सील किया। एफएसओ अरुण कुमार ने डलमऊ क्षेत्र के घोरवारा स्थित सुजीत नमकीन भंडार से बेसन का नमूना सील किया।
एफएसओ नितिन कुमार ने महराजगंज में रामनरेश के दूध का नमूना सील किया। एफएसओ रमाशंकर ने ऊंचाहार के अकोड़िया में घर में संचालित मेडिकल स्टोर का चालान कर बिना पंजीयन के दुकान संचालित करने पर राजेंद्र कुमार जायसवाल को नोटिस से दिया।
छापे में कहीं नहीं मिला कलकतिया पाउडर
अभियान के पहले ही दिन एफएसडीए की टीम ने पनीर बनाने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे कलकतिया पाउडर को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कहीं भी विभाग के अधिकारी पाउडर बरामद नहीं कर पाए। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने कलकतिया पाउडर को दुकान से हटा दिया। हालांकि टीम पाउडर बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
कानपुर, फतेहपुर से आने वाले खोये पर नजर
जिले में होली के मौके पर बिकने के लिए कानपुर, फतेहपुर और उन्नाव सहित अन्य जिलों से आने वाले घटिया खोये पर विभाग ने नजर बढ़ा दी है। चर्चा है कि मिलावटखोर अन्य जिलों से दूषित खोया मंगवाकर स्टोर करने में जुट गए हैं। इससे लोगों की सेहत बिगड़ने का आशंका है।

होली के मौके पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। पहले दिन बछरावां खोया मंडी में छापेमारी की गई। 70 किलोग्राम खोया नष्ट कराया गया है। छह नमूने सील किए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
इंद्र बहादुर यादव, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed