फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Action

अमेठी में ड्राई राशन में खेल, बीडीओ ने चहेते समूह को ट्रांसफर करा दिया बजट

Wed, 06 Jan 2021 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Action
रायबरेली-फुरसतगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण बंद होने के बाद ड्राई राशन वितरण में खेल शुरू हो गया है। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक में मनमानी पकड़ में आई है। दाल खरीदने के लिए शासन से सीधे समूह को दिए गए बजट को खंड विकास अधिकारी ने अधिकारियों को सूचित किए बिना ही चहेते समूह के खातेे में ट्रांसफर करवा दिया।
विज्ञापन

मामला पकड़ में आने के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के संयुक्त मिशन निदेशक गंभीर रुख अपनाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामले में उपायुक्त (स्वत: रोजगार) ने खंड विकास अधिकारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, किशोरियों और गर्भवती को मिलने वाला पोषाहार बंद कर दिया गया है। गेहूं और चावल का वितरण होने के बाद अब दूध, घी और दाल बंटवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में ड्राई राशन के साथ ही दाल व अन्य सामग्री वितरित करने के लिए दी जा रही है। दाल खरीदने के लिए सीधे स्वयं सहायता समूहों को बजट दिया जा रहा है। शासन की मंशा है कि जिस समूह को बजट दिया जाए, वही खरीद करके दाल का वितरण लाभार्थियों में करेगा। ऐसा न करना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह को दाल खरीदने के लिए शासन से सीधे 44 हजार रुपये दिए गए। आरोप है कि बहादुरपुर के बीडीओ ने बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए समूह के खाते में आए बजट को बीओबी की ओदारी शाखा को पत्र भेजकर पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में धनराशि ट्रांसफर करवा दी।
मामला पकड़ में आने के बाद एनआरएलएम के संयुक्त निदेशक ने शासनादेश के विपरीत एक समूह से दूसरे समूह को भेजवाए गए बजट के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही अमेठी के सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में समूहों को दिए गए बजट को दूसरे समूहों के खातों में न भेजवाया जाए। मामले में बहादुरपुर बीडीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
समूह के इंकार करने पर ट्रांसफर कराया बजट: बीडीओ
अमेठी जिले के समाज कल्याण अधिकारी और बहादुरपुर ब्लॉक के बीडीओ राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि शिवशक्ति महिला स्वयं सहायता समूह ने काम करने से इंकार कर दिया है। इसीलिए उसके खाते में आए बजट को पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में स्थानांरित करवाकर दाल परचेज करवाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता करने का प्रयास नहीं किया गया है। योजना का लाभ समय से लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।

दाल परचेज करने के लिए सीधे चयनित समूहों के खातों में बजट भेजा जाता है। शासन से आने वाले बजट को दूसरे समूह को नहीं दिया जा सकता है। एक समूह से दूसरे समूह के खाते में बजट ट्रांसफर करवाने के मामले में बहादुरपुर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मीनाक्षी देवी, उपायुक्त (स्वत: रोजगार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed