फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Acid Attack

लक्षेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक पर फेंका तेजाब, झुलसे

Sat, 30 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Acid Attack
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र मेें लक्षेश्वर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रग्घूपुर में प्रबंध समिति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी विवाद के चलते कॉलेज के पूर्व प्रबंधक पर एसिड फेंक दिया गया। तेजाब उनके पीठ पर पड़ा जिससे वे झुलस गए।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो एक साल पहले इसी कॉलेज में पूर्व प्रबंधक की पत्नी कलावती की मौत के मामले में झुलसे पूर्व प्रबंधक आरोपी हैं, जो इस समय जमानत पर जेल से बाहर हैं। पूर्व प्रबंधक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हालांकि यह मामला गुरुवार की रात का है, लेकिन इसकी एफआईआर शुक्रवार को देर शाम दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक आरोपी सतेंद्र को हिरासत में ले लिया। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रग्घूपुर निवासी ज्ञानेंद्र पांडेय ने सलोन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता एवं पूर्व प्रबंधक चंद्र प्रकाश पांडेय रात में भैंस बांधने के लिए उठे थे, तभी उनके पिता पर जानलेवा हमले के नियत से राघवेंद्र, सतेंद्र, ब्रजेंद्र पुत्र आनंद प्रकाश पांडेय ने उनकी पीठ पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसिड उनके पीठ पर पड़ा, जिससे वह झुलस गए। तेजाब की छीटों से चंद्र प्रकाश गंभीर रूप से झुलस गये थे, जन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के मुताबिक कॉलेज की प्रबंध समिति की कुर्सी को लेकर पूर्व प्रबंधक स्व.आनंद प्रकाश पांडेय की पत्नी कलावती की एक साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में विद्यालय परिसर के अंदर जलकर मौत हो गई थी। इसमें महिला के बेटे राघवेंद्र पांडेय ने पूर्व प्रबंधक चंद्र प्रकाश और उनके परिवारीजनों के विरुद्ध मां कलावती को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed