फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accused of cheating 85 thousand rupees in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप

Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 85 thousand rupees in the name of sending abroad
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर 85 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दयालपुर गांव निवासी प्रदीप ने तहरीर देकर बताया कि महमदमऊ गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पहले विदेश भेजने के नाम पर उससे 85 हजार रुपये लिए थे।
कई बार उसने आरोपी से आगे की कार्यवाही के विषय में जानना चाहा तो उसने टरका दिया। एक दो बार फर्जी कागजात दिखाकर जल्द विदेश भेजने का भरोसा दिया। लेकिन आरोपी ने न तो पीड़ित को विदेश भेजा और न ही मांगने पर रुपये वापस किए।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने शिकायती पत्र देकर आरोपी से रुपये दिलाए जाने की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed