फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accidents and death of the innocent student, wounded veterans

हादसों में छात्र व मासूम की मौत, बुजुर्ग घायल

Mon, 22 Feb 2016 11:12 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले में सोमवार को सड़क हादसों में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग गंभीर रूप घायल हो गये। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में चारपाई पर बैठे तीन वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसके बाबा घायल हो गये।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली पूर्व ब्लॉक प्रमुख के होने की बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।

उधर, डीह थाना क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में हाईस्कूल के एक छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जलालनपुर मजरे खोजनपुर गांव निवासी रामकिशोर (60) और उनका पोता आदित्य (3) घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चारपाई पर बैठे तीन वर्षीय मासूम आदित्य को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में बाबा रामकिशोर घायल हो गये।
विज्ञापन


उन्हें सीएचसी ऊंचाहार से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश सिंह की होने की बात आई है। जांच की जा रही है। घटना की कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।

वहीं बाराबंकी जिले के बड़भिट्टी निवासी शिवम सिंह (18) यहां सत्य नगर में मौसा रामे सिंह के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था।

उसकी मौसेरी बहन शालिनी डीह स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। सोमवार को बहन को लाने बाइक से डीह जा रहा था। डीह पहुंचने के बाद वह पेट्रोल भराने जा रहा था।


इसी दौरान दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवम को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक सवार युवक भाग गया।

मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। एसओ पवन त्रिवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed