{"_id":"63c447f2bbccb94162547d10","slug":"accident-raibaraily-news-lko6666964107-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत
Mon, 16 Jan 2023 11:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:46 AM IST
सार
रायबरेली के डलमऊ में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने कोचिंग पढ़कर वापस लौट रही छात्रा को कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से छात्रा सड़क पर ही गिर गई। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
अंकिता मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मोहल्ला चौरासी निवासी अंकिता मौर्य (16) पुत्री अशोक भागीरथी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने मुराईबाग गई थी। लौटते समय मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर मुराईबाग रेलवे क्रॉसिंग के पास रायबरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि छात्रा के चाचा शीतला प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अतिक्रमण की वजह से आए दिन होते हादसे
मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ अतिक्रमण है। इस वजह से आए दिन यहां जाम लगता है। लोग हादसे का शिकार होते हैं। सुशील कुमार यादव, मनोज कुमार, संदीप कुमार, सुधीर, ओम प्रकाश ने बताया कि अतिक्रमण के चलते पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन