{"_id":"638ce6a976aa7040997278e7","slug":"accident-raibaraily-news-lko6602587134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मालगाड़ी से शिक्षक कटा, त्रिवेणी और नौचंदी ट्रेनें रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मालगाड़ी से शिक्षक कटा, त्रिवेणी और नौचंदी ट्रेनें रोकी
विज्ञापन
रायबरेली/ऊंचाहार। एक शिक्षक के मालगाड़ी से कट जाने के कारण रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा। नौचंदी एक्सप्रेस को रायबरेली और दरियापुर स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोका गया, वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी मजमा लगा रहा, जिससे ट्रेनों को निकालने में भी दिक्कत आई।
शहर के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह (59) रविवार सुबह टहलने निकले थे। मामा चौराहे के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि ट्रेन से कटा व्यक्ति डलमऊ क्षेत्र के भागीरथी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। अगले साल वह सेवानिवृत्त होने वाला थे। बताते हैं कि शिक्षक को कम सुनाई देता था। इसीलिए वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकें।
ट्रेन से शिक्षक के कटने के कारण सहारनपुर से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस को पहले रायबरेली में 20 मिनट और फिर दरियापुर में कुछ देर रोका गया। यह गाड़ी डेढ़ घंटे की देरी से रायबरेली स्टेशन आई थी। इस वजह से प्रयागराज की ओर से लखनऊ की ओर जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक रोके रखना पड़ा, क्योंकि नौचंदी एक्सप्रेस के ऊंचाहार पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
त्रिवेणी एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से ऊंचाहार स्टेशन पहुंची थी, जिसे एक घंटे रोके रखने के कारण यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन पर पौने पांच घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस के इंतजार में त्रिवेणी को रोकना पड़ा। नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली और दरियापुर में रोकी गई थी, जिससे इस ट्रेन के ऊंचाहार आने में समय लगा।
साढ़े तीन घंटे देरी से आई पंजाब मेल
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल रविवार को लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से आई, जबकि शाम को टनकपुर से शक्ति नगर जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस भी तीन घंटे लेट रही। इसी तरह हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे और दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ये सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से ही लेट आईं।