फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर से बीओबी के कैशियर की मौत

Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
अविनाश की फाइल फोटो। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली/परशदेपुर। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एंबुलेंस की टक्कर से बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के कैशियर अविनाश रावत की मौत हो गई। वह दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने के बाद परशदेपुर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

मूलरूप से कानपुर देहात जिले के पुखरायां निवासी अविनाश रावत (35) छतोह ब्लॉक क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की धरई शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। अविनाश परशदेपुर में किराए का कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह रायबरेली स्थित अपने दोस्त के भाई की शादी में शामिल होने आए थे। शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे वह बाइक से परशदेपुर जा रहे थे, तभी रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर 25वीं वाहिनी पीएसी के पास एक प्राइवेट एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। पत्नी स्नेहा भी फतेहपुर जिले में बैंक कैशियर है। अप्रैल में ही दोनों की शादी हुई थी। मिल एरिया थानेदार रेखा सिंह ने बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर से कैशियर की मौत हुई है। तहरीर पर केस दर्ज होगा।

अस्पताल पहुंचा देता तो बच जाती कैशियर की जान
यदि समय रहते कैशियर को अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच जाती। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मानवता को भूल बैठा। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय चालक वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। ऐसे में कैशियर की जान चली गई। थानेदार का कहना है कि प्राइवेट एंबुलेंस लखनऊ जिले की बताई जा रही है। एंबुलेंस का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed