Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people are using tractor trolley to carry people even in marriage parties.

Tractor Trolley: नियम दरकिनार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पर सवारियां भरमार, किसी को अपनी जान की फिक्र नहीं

Mon, 03 Oct 2022 01:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुए हादसों के बाद भी लोग अपनी जान की फिक्र नहीं कर रहे हैं और धड़ल्ले से इनका इस्तेमाल सवारियां ढोने के लिए कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस का अभियान भी नाकाफी साबित हो रहा है।

विज्ञापन
people are using tractor trolley to carry people even in marriage parties.
डलमऊ रोड पर चेकिंग के दौरान सवारी लेकर जाती ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान करती पुलिस। वहीं, गदागंज में चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहले लखनऊ, फिर बाराबंकी और अब कानपुर की बड़ी घटना के बाद भी कोई सबक लेने के लिए तैयार नहीं है। यातायात नियमों को दरकिनार कर इनदिनों मांगलिक कार्य के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर-भर लोग ढोए जा रहे हैं। ऐसे में जहां इन सफर करने वाले लोगों की जिंदगानी खतरे में है वहीं इसके जिम्मेदार जानबूझ कर इससे अंजान बने हुए हैं।

विज्ञापन


कानपुर की ताजा घटना के बाद भी रविवार को शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां लोगों को भरकर फर्राटा भरती दिखीं। इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रयोग नियमत: खेती किसानी के लिए किया जाता है, लेकिन अब पैसा कमाने के लालच में आजकल खुलेआम इसका प्रयोग व्यवसायिक तौर पर ज्यादा किया जा रहा है। कहीं पर लोगों को ढोने का काम किया जा रहा है तो कहीं पर मिट्टी, ईंटें और सरिया आदि ढोने का काम किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा कॉमर्शियल लाइसेंस की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। यही वजह है कि आए दिन ट्रैक्टर ट्रॉलियों की चपेट में आने से लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। बावजूद इसको लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संख्या 25 हजार, पंजीकृत महज 15 हजार ट्रैक्टर
जिले में ट्रैक्टर ट्रॉलियों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में महज 15 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियां पंजीकृत हैं, लेकिन करीब 25 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियां जिले में चल रही हैं। खास बात ये है कि अधिकतर ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रयोग व्यवसायिक रूप में किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए कॉमर्शियल लाइसेंस नहीं लिया गया है। चंद पैसों की खातिर अब यह ट्रैक्टर ट्रॉलियां लोगों की मौत का सबब बन रही हैं। एआरटीओ प्रशासन आरए सरोज का कहना है कि जिले में करीब 15 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियां पंजीकृत हैं। अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस का पता नहीं, थाम लेते स्टेयरिंग
ट्रैक्टर ट्रॉलियों को चलाने वाले अधिकतर लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं रहता। इसके बाद भी वह ट्रैक्टर ट्रॉलियों का संचालन कर रहे हैं। खास बात ये है कि कई ट्रैक्टर ट्रॉलियां नाबालिग चला रहे हैं, लेकिन आज तक इन पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की तरफ से तब सख्ती दिखाना शुरू किया गया, जब पहले लखनऊ, बाराबंकी और कानपुर में घटना हुई। यदि पुलिस पहले से इसको लेकर सजग रहती तो नियमों के विपरीत ट्रैक्टर ट्रॉलियों का संचालन जिले में कतई न हो पाता।


101 ट्रैक्टर ट्रॉलियों का चालान, 24 सीज
कानपुर की घटना के बाद थाना और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से अभियान चलाकर 284 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को चेक किया गया। इसमें से 125 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लोगों को ढोने के साथ भवन निर्माण सामग्री आदि ढोने का कार्य किया जा रहा था। इस पर 101 ट्रैक्टर ट्रॉलियों का चालान किया गया, जबकि 24 वाहनों को सीज किया गया। एक सप्ताह में चलाए गए अभियान में कुल 930 ट्रैक्टर ट्रॉलियों का चालान, जबकि 342 को सीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed