फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

बाइक की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की हादसे में मौत, युवक घायल

Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
बछरावां (रायबरेली)। कांवड़ यात्रा में जाने के लिए रैन गांव के पास बुधवार रात पैदल चलने की प्रैक्टिस कर रहे फर्नीचर कारीगर को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बछरावां के रामपुर मजरे शेषपुर समोधा निवासी विपिन कुमार मिश्रा (36) कांवड़ यात्रा पर जाने के लिए पैदल चलने की प्रैक्टिस कर रहा था। विपिन को 24 अगस्त को बाबा बैजनाथ धाम कांवड़ यात्रा में जाना था।
विज्ञापन

24 अगस्त को बछरावां से पंजाब मेल से टिकट था। 25 अगस्त को उसे बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा जी से जल भरकर 122 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वह से वह रात में खाना खाने के बाद पैदल चलने की प्रैक्टिस कर रहा था। इसी दौरान उसने बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक फर्नीचर कारीगर था।

वहीं हादसे में बाइक सवार बछरावां कोतवाली क्षेत्र के ही दरेहटा मजरे मैनाहार कटरा निवासी सूरज (19) घायल हो गया। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed