फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, इलेक्ट्रीशियन की मौत

Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर गुरुवार शाम एक बाइक सवार बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के निगोहां थाना क्षेत्र के रामपुर गढ़ी निवासी धरम सिंह (36) गुरुवार शाम बाइक से अकेले किसी काम से रायबरेली शहर जा रहा था।
जैसे ही वह बछरावां कस्बे में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई।
हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक हेलमेट नहीं पहने था।
यदि हेलमेट पहने होता तो उसकी जान बच सकती थी। वह बिजली मिस्त्री था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उधर, कोतवाल जगदीश यादव का कहना हैै कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed