फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

जीना तोड़ते समय भरभरा कर ढही दीवार, श्रमिक की मौत

Sun, 03 Jul 2022 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
accident
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में मकान के अंदर जीना तोड़ते समय दीवार भरभरा कर ढह गई। इससे एक श्रमिक मलबे में दब गया।
विज्ञापन

बलवंत त्रिवेदी के मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। पहली मंजिल पर मजदूर राजेंद्र जीना तोड़ रहा था। इसी दौरान जीने के बगल की दीवार गिर गई। इससे राजेंद्र (30) मलबे में दब गया।
दीवार गिरने की आवाज सुनते ही घर पर मौजूद सभी लोग और नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे में दबे मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला।
सूचना पर मुंशीगंज चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मकान मालिक ने बताया कि राजगीर ही श्रमिक को लेकर आया था। श्रमिक कहां का रहने वाला था, राजगीर को भी नहीं पता। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed