फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

Sun, 03 Jul 2022 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
accident
गदागंज (रायबरेली)। पूरे ककोरन मजरे सुदामापुर गांव में रविवार को निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल में सेप्टिक टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बालक (9) की डूबने मौत हो गई।
विज्ञापन

निर्माण कार्य करीब 10 दिन से बंद चल रहा था। गड्ढे में पानी भरा था, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बैरीकेडिंग तक नहीं कराई गई थी। नतीजतन बालक की जान चली गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुुस्साए लोगों ने आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पूरे ककोरन सुदामापुर निवासी हरिशंकर गुप्ता का नाती अनुज शनिवार को भैंस चराने घर से निकला था। गांव के ही बाहर एक निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के पास शौचालय के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बरसात के चलते पानी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण करा रहे ठेकेदार ने निर्माण स्थल के आसपास कोई बैरिकेडिंग भी नहीं की थी। बालक भैंस को हांकते हुए गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया।
कुछ देर बाद परिवारीजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। सभी ठेकेदार को बालक की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुुए कार्रवाई की मांग करने लगे।
उनका कहना था कि सेप्टिक टैंक की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। पानी भरा होने के चलते बालक नहीं जान पाया कि गड्ढा है और उसी में गिर गया।
मृतक बालक के पिता सुरेश व मां सुमन देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार अरविंद सिंह का कहना है कि निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के सेप्टिक टैंक में गिरने से बालक की जान गई है।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यदि प्रकरण में कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई निश्चित की जाएगी।
छह माह से चल रहा अस्पताल का निर्माण कार्य
पूरे ककोरन सुदामापुर गांव में छह माह से आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। बीच में ही काम बंद करके ठेकेदार कहीं चला गया।
इसी लापरवाही के चलते एक बालक की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मानक के विपरीत अस्पताल का निर्माण कार्य हो रहा है। यदि इस मामले की जांच हो जाए तो ठेकेदार की असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed