फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

साइकिल सवार को टक्कर मार खाई में पलटी कार, तीन घायल

Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
accident
सलोन (रायबरेली)। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह साइकिल सवार को रौंदते हुए एक कार खाई में जाकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई, जबकि कार पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। हादसा कार का टायर फटने से हुआ।
विज्ञापन

कानपुर से प्रतापगढ़ जा रही कार का सलोन के निकट बाईपास पर बाबू का पुरवा मोड़ के पास टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खाई में जाकर पलट गई। इससे साइकिल सवार बृजलाल (40) निवासी पूरे ठकुराइन मजरे जौदहा की मौत हो गई।
विज्ञापन

कार सवार अब्दुल मोबिन निवासी किदवई नगर अजीबगंज कानपुर, याशमीन, शहरबानो घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों में मंडल अध्यक्ष समेत तीन घायल
परशदेपुर/डीह/डलमऊ। अलग-अलग सड़क हादसों में मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। नसीराबाद थाना क्षेत्र के लहेंगा गांव निवासी एवं छतोह भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय सिंह छतोह से घर वापस जा रहे थे। बभनपुर चौराहे के पास मवेशी से टकरा कर घायल हो गए।

मंडल अध्यक्ष को सीएचसी नसीराबाद में इलाज कराया गया। इसी तरह डीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगंज बाजार के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। इससे बाइक प्रमोद निवासी डीह और लोधवारी निवासी राजेंद्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बाइक सवार अजय और संजय निवासी सुरसना को कुटिया चौराहा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed