फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

कार से भिड़ी स्कूली बच्चों से भरी वैन, ड्राइवर सहित 10 घायल

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident
लालगंज में स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त् होने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए बैठे घायल बच्चे । - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड स्थित बहाई गांव के निकट बृहस्पतिवार को सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक व आठ बच्चे घायल हुए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चार बच्चे और दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कूल वैन के ड्राइवर के दोनों बच्चे भी वैन में सवार थे और गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी चौराहा स्थित ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के बच्चों को ला रही एक वैन बहाई गांव स्थित ईदगाह के निकट सामने से आ रही एक एसयूवी से भिड़ गई। दोनों वाहनों के चालक समेत वैन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वैन चालक मुनेश यादव निवासी ददरी, एसयूवी चालक शीतलेश सिंह निवासी दीपेमऊ, छात्र दीपू पाल (8) पुत्र हरीशंकर, आकृष (7) पुत्र रामप्रताप, आयुष (9) व आर्या (5) पुत्र मुनेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल शौर्य साहू (6) पुत्र संजय साहू, आरुष (9) पुत्र राजकुमार, साक्षी (10) पुत्री हरीशंकर, अंश यादव (7) पुत्र मनोज यादव मामूली रूप से जख्मी हुए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद एसडीएम विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व स्कूल प्रिंसिपल नाजनीन खान अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल वैनों की कराई जाएगी पड़ताल
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर स्कूली वैनों की क्षमता व अभिलेखों की जांच होगी। वाहन की क्षमता और कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूली वाहन चलाए जा सकेंगे। सीओ महिपाल पाठक ने भी इस आशय के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed