{"_id":"61bb85cd61aa2045160392cf","slug":"accident-raibaraily-news-lko609266482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से भिड़ी स्कूली बच्चों से भरी वैन, ड्राइवर सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से भिड़ी स्कूली बच्चों से भरी वैन, ड्राइवर सहित 10 घायल
विज्ञापन
लालगंज में स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त् होने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए बैठे घायल बच्चे ।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड स्थित बहाई गांव के निकट बृहस्पतिवार को सुबह स्कूली बच्चों से भरी वैन सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक व आठ बच्चे घायल हुए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चार बच्चे और दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कूल वैन के ड्राइवर के दोनों बच्चे भी वैन में सवार थे और गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
कस्बे के गांधी चौराहा स्थित ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के बच्चों को ला रही एक वैन बहाई गांव स्थित ईदगाह के निकट सामने से आ रही एक एसयूवी से भिड़ गई। दोनों वाहनों के चालक समेत वैन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वैन चालक मुनेश यादव निवासी ददरी, एसयूवी चालक शीतलेश सिंह निवासी दीपेमऊ, छात्र दीपू पाल (8) पुत्र हरीशंकर, आकृष (7) पुत्र रामप्रताप, आयुष (9) व आर्या (5) पुत्र मुनेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल शौर्य साहू (6) पुत्र संजय साहू, आरुष (9) पुत्र राजकुमार, साक्षी (10) पुत्री हरीशंकर, अंश यादव (7) पुत्र मनोज यादव मामूली रूप से जख्मी हुए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद एसडीएम विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व स्कूल प्रिंसिपल नाजनीन खान अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
स्कूल वैनों की कराई जाएगी पड़ताल
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर स्कूली वैनों की क्षमता व अभिलेखों की जांच होगी। वाहन की क्षमता और कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूली वाहन चलाए जा सकेंगे। सीओ महिपाल पाठक ने भी इस आशय के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए हैं।