फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल

Mon, 15 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात बेकाबू बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवकों की मौत से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव निवासी संदीप, शुभम और हिमांशु एक बाइक पर सवार होकर डलमऊ की ओर जा रहे थे। कुतुबपुर बिछौरा के पास ट्रक सड़क पर खड़ा था। बाइक सवार पीछे से उसी ट्रक में जाकर भिड़ गए। हादसे में संदीप और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हिमांशु घायल हो गया। घायल हिमांशु को जगतपुर सीएचसी लाया गया, जहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की जान गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed