फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

ट्रक की टक्कर से मुख्य आरक्षी की मौत, कार क्षतिग्रस्त

Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident
सिपाही अमित सिंह परिहार। (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
राही (रायबरेली)। मुंशीगंज-सलोन हाईवे पर बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से भदोखर थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हेड कांस्टेबिल की मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मुख्य आरक्षी की मौत से पुलिस अफसर के अलावा उसके साथी गमगीन दिखे। किसी को एहसास ही नहीं हो रहा था कि उनका साथी उन्हें छोड़कर दूर चला गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के थरवई थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी अमित सिंह परिहार (35) पुत्र लाल प्रताप सिंह 25 जून 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में अमित सिंह की तैनाती भदोखर थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में कार पर सवार होकर अमित डयूटी के लिए भदोखर थाने से मुंशीगंज चौकी जा रहा था। मुंशीगंज-सलोन हाईवे पर पथरकटा तिराहा के पास स्थित ढाबा के पास रायबरेली से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
कार पर सवार अमित सिंह की मौत हो गई। जानकारी पर थानेदार पंकज तिवारी, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज सुनीता कुशवाहा के अलावा सीओ सदर महिपाल पाठक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीओ ने बताया कि ट्रक की टक्कर से मुख्य आरक्षी की जान गई है। केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दहाड़े मारकर रो पड़ी पत्नी, बोली अब क्या होगा
मुख्य आरक्षी की मौत की खबर पाकर मौके पर परिवारीजनों का मजमा जुट गया। पत्नी सोनी सिंह दहाड़े मारकर रो पड़ी। बोली अब क्या होगा। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। यह सब कैसे हो गया। पत्नी कभी दहाड़े मारकर रो पड़ती तो कभी छाती पीटने लगती। पुलिस कर्मी व अन्य परिवारीजन उसे ढांढस बंधाते रहे। भाई अनूप कुमार सिंह भी गमगीन रहा और उसके आंसू नहीं बंद हो रहे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा बेटी शुभि और बेटे शुभ को छोड़ गया है।

पुलिस लाइंस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
पोस्टमार्टम होने के बाद मुख्य आरक्षी का पार्थिव शरीर पुलिस लाइंस ले जाया गया, जहां पर साथी पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और मुख्य आरक्षी के निधन पर गहरा दुख जताया। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर महिपाल पाठक, सीओ लालगंज डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने भी पुलिस लाइंस पहुंचकर मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed