फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 16 Jun 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
accident
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक निमंत्रण से वापस लौट रहा था। गश्त कर रही पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। युवक की मौत से घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मेल्थुआ गांव निवासी नीरज कुमार (26) अपनी रिश्तेदारी जलालपुर निमंत्रण में गया था। रात करीब एक बजे वह निमंत्रण से वापस लौट रहा था।
डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर मायमऊ पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। रात की घटना होने के कारण घायल काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

गश्त कर रही पुलिस ने उसे सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां डॉ. सत्यपाल ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बच्चे कार्तिक (4), तथा अनुभव (2) है। पत्नी कामना का रो-रो कर हाल बेहाल है। युवक मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौत से परिवार पर भरण पोषण का संकट आ गया है। वृद्ध पिता कालीशंकर ने अचानक हुई बेटे की मौत से बेसुध है। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed