{"_id":"60a7be8e8ebc3e7fed10a74a","slug":"accident-raibaraily-news-lko5789410126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार पहले से खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सैमसी गांव निवासी रोहित (23) सुबह अपनी कार से रायबरेली किसी काम से जा रहा था। हैबतमऊ गांव के पास पहले से खड़े ट्रक में कार पीछे से भिड़ गई।
विज्ञापन
कार की ट्रक से टक्कर के बाद चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में ही फंस गया। आसपास के लोगों ने लोहे की राड डाल कर किसी तरह स्टेरिंग में फंसे रोहित को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार राय ने बताया कि खड़े ट्रक में कार पीछे से टकराई है। कार चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।