{"_id":"605e08e88ebc3ee64b5f2467","slug":"accident-raibaraily-news-lko571543563","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर जा रहे बाइक सवार वनरोज से टकराए, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग कर जा रहे बाइक सवार वनरोज से टकराए, हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक वनरोज से टकरा गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी डीह पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ग्राम पूरे नया मजरे डीह निवासी अक्षय कुमार (18), सोनू व महेंद्र कुमार निवासी गोसाई का पुरवा मजरे डीह किसी काम से डीह कस्बे आए थे। यहां से तीनों बाइक से ट्रिपलिंग कर वापस लौट रहे थे। डीह थाने के पास वनरोज से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी डीह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अक्षय कुमार को मृत घोषित कर दिया। सोनू और महेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि वनरोज से टकरा कर एक युवक की मौत हुई है।