फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Thu, 25 Mar 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
accident
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर साइकिल से गदागंज आया था। यहां से वापस घर जा रहा था। किशोर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरे सुबेदार मजरे धूता गांव निवासी हेमंत कुमार (14) पुत्र हिमांशु किसी कार्य से गदागंज गया था। साइकिल से वापस घर लौट रहा था। तभी धमधमा चौराहे के पास लकड़ी से लदी पिकअप ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाह गौरा पहुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गदागंज थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि पिकअप की टक्कर से एक किशोर की मौत हुई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बाइकों में टक्कर से दो घायल
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में जगतपुर-सलोन मार्ग पर ठेकहाई के पास दो बाइकों में टक्कर होने से दो लोग घायल हो गए। इसमें आजाद यादव निवासी गोपालपुर, छेदी लाल निवासी खजुरी को गंभीर चोट आई हैं।

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया है। छेदीलाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed