{"_id":"5f09fdd18ebc3e635d02eb3c","slug":"accident-raibaraily-news-lko5303043115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप की टक्कर से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप की टक्कर से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बेकाबू पिकप ने एक होमगार्ड को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मौत की जानकारी होने पर घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
बछरावां थाना क्षेत्र के कुसुलीखेड़ा निवासी रामचंद्र (45) व पूरे विजयी सिंह मजरे फरीदपुर थाना हरचंदपुर होमगार्ड है। इस समय दोनों की ड्यूटी सिटी मजिस्ट्रेट के यहां लगी है। दोनों ड्यूटी करके वापस घर आ रहे थे। गंगागंज बाजार में डायल 112 पुलिस का वाहन खड़ा था। यहीं पर खड़े होकर दोनों बात करने लगे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकप ने टक्कर मार दी।
दोनों घायल हो गए। रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पिकप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।