फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   accident,Death,rain,Wall

बारिश में पक्का कमरा ढहा, दो बहनों की मौत, तीन घायल

Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
accident,Death,rain,Wall
जगतपुर (रायबरेली)। कस्बा जगतपुर में शनिवार की देरशाम बारिश के चलते एक पक्का कमरा भरभराकर ढह गया। मलबे के नीचे दबकर दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि मां-भाई-बहन घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। बताया गया है कि पक्का कमरा बहुत पुराना था, और बारिश के कारण सीलन आने की वजह से ढहा।
विज्ञापन

जगतपुर कस्बा के प्राथमिक स्कूल के सामने ऊंचाहार रोड पर अनिल कुमार गुप्ता परिवार समेत रहता है। शाम करीब सात बजे उसका पक्का कमरा बारिश से भरभराकर ढह गया। मलबे में उसकी पत्नी शांति देवी, बेटी दिव्यांशी, हिमांशी, नैंसी, बेटा अंश छत के नीचे दब गए। शोरगुल मचने पर आसपास के लोगों के साथ ही कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर सभी को बाहर निकालकर सीएचसी पहुुंचाया। जहां पर दिव्यांशी (12) और हिमांशी (16) की मौत हो गई।
विज्ञापन

साथ ही गंभीर रूप से घायल शांति, नैंसी, अंश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने भी घटना की पड़ताल की। मृतक बहनों का पिता परचून की दुकान लगाकर परिवार की जीविका चलाता था। सीओ का कहना है कि बारिश के कारण पक्का कमरा ढहा। परिवार को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed