फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Accident ahead of Kanpur, speed of three trains on the route slowed down

Raebareli News: कानपुर के आगे हादसा, रूट की तीन ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accident ahead of Kanpur, speed of three trains on the route slowed down
रायबरेली। फाफामऊ-उन्नाव रेल मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम तीन ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। कानपुर के आगे हादसे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया, जिससे यात्री परेशान हुए। हालांकि बाद में धीरे-धीरे ट्रेनें कानपुर की ओर रवाना हुई। इससे लेटलतीफी बढ़ती गई।
विज्ञापन

कानपुर के आगे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से प्रयागराज से रायबरेली जिला होकर कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को लालगंज स्टेशन पर रोक लिया गया। इस ट्रेन को कानपुर से आगे जाना था, जिससे मार्ग परिवर्तन करने की बात कही गई। ऊंचाहार एक्सप्रेस को रोके जाने के कारण इसके पीछे चल रही प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर को भी अलग-अलग स्टेशनों पर देर तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

लालगंज में खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस को रायबरेली-लखनऊ के रास्ते दौड़ाने की तैयारी चलने लगी, लेकिन बाद में ऊंचाहार एक्सप्रेस को कानपुर के रास्ते ही चलाने का फैसला लिया गया। इस दौरान दो घंटे से ज्यादा ट्रेन खड़ी रही। इससे पीछे चल रही इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनों को भी रास्ता नहीं मिल सका। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि कानपुर के पास ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिससे कानपुर की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को रास्ते में देर तक रोकना पड़ा। सभी ट्रेनें धीरे-धीरे चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौचंदी, नीलांचल समेत कई ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों ने घंटों इंतजार कराया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल आधे घंटे विलंब से पहुंची। गोरखपुर और प्रयागराज के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) लगभग 15 मिनट देर से आई। बृहस्पतिवार को देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर पौन घंटे देर से आई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed