फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aadhar Card

अब बाल विकास पुष्टाहार विभाग बनाएगा बच्चों का आधार

Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
aadhar Card
रायबरेली। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। बाल विकास पुष्टाहार विभाग भी अब आधार कार्ड बनाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह काम जल्द ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

शासन से पहले चरण में सभी 19 बाल विकास पुष्टाहार कार्यालयों के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए एक-एक सिस्टम (कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण) उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

जल्द ही ऑपरेटरों की व्यवस्था होने के बाद निशुल्क आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। जिले के छह साल से कम उम्र के करीब 3.33 लाख बच्चों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने हर काम में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन आए दिन सिस्टम के खराब होने के कारण आधार बनवाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
लंबी-लंबी लाइनों के कारण लोग लौट जाते हैं। ऐसे में शासन ने अब बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी है।
आधार कार्ड बनाने के लिए 19 उपकरण विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। जल्द ही यहां बच्चों का आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
इसके लिए सभी परियोजनाओं से दो-दो सुपरवाइजरों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। जल्द ही प्रशिक्षण मिलने के बाद कर्मचारी आधार कार्ड बनाने के काम में जुट जाएंगे।

कहां कितने बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनवाएंगे आधार कार्ड
ब्लॉक का नाम बच्चों की संख्या
सरेनी 18,432
ऊंचाहार 18,231
हरचंदपुर 15,505
सतांव 21,477
खीरों 18,763
डलमऊ 21,504
जगतपुर 6,996
राही 22,604
बछरावां 19,084
महराजगंज 18,790
लालगंज 20,802
शिवगढ़ 13,448
अमावां 15,064
रोहनियां 7,954
गौरा 12,159
सलोन 21,751
डीह 18,916
छतोह 16,910
शहरी क्षेत्र 15,009
कुल 3,33,071
शासन ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दी है। आधार कार्ड बनाने के उपकरण आ गए हैं। जल्द ही कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाकर आधार बनवाने का काम शुरू किया जाएगा। दह साल के 3.33 लाख से अधिक बच्चों का आधार बनाया जाएगा।
शरद त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed