{"_id":"6a480909a7023a27940ec01f","slug":"aadhaar-cards-made-for-15-children-11-vaccinated-raebareli-news-c-101-1-slko1034-161860-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 15 बच्चों के बनाए आधार कार्ड, 11 का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 15 बच्चों के बनाए आधार कार्ड, 11 का टीकाकरण
Sat, 04 Jul 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। विकास खंड सतांव के पूरे हिमाचल मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव में जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को विशेष शिविर लगाया गया। पहले दिन 15 बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए और 11 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। यह शिविर उस घटना के बाद आयोजित किया गया, जब 24 जून को आधार कार्ड न होने के कारण 12 परिवारों ने अपने बच्चों का टीकाकरण कराने से इन्कार कर दिया था।
गांव में थारू समुदाय के परिवार रहते हैं। कई बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनने से अभिभावकों को आशंका थी कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत होगी। बीडीओ सतांव व सीएचसी अधीक्षक की निगरानी में आयोजित शिविर में आधार नामांकन के साथ टीकाकरण भी किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार कुशवाह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार और सीडीपीओ अमिता श्रीवास्तव की टीम ने घर-घर जाकर परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि 12 परिवारों में से 11 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। एक बच्चे का टीकाकरण इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि उसकी मां उसे लेकर गांव से बाहर चली गई थी। प्रशासन ने शेष बच्चों का आधार नामांकन और टीकाकरण पूरा कराने के लिए शिविर आगामी दिनों में भी जारी रखने की बात कही है।