{"_id":"6262f67323bfc91d0553b512","slug":"aadhaar-card-raibaraily-news-lko627350496","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर डाकिया आधार में लिंक करेंगे मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर डाकिया आधार में लिंक करेंगे मोबाइल नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए अब लोगों को जन सुविधा केंद्रों या डाकघरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए अब डाकिया घर-घर जाकर लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराएंगे।
वैसे तो यह कार्य पिछले साल से चल रहा है, लेकिन लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने, इसके लिए डाक कर्मियों को इस कार्य में और तेजी लाने को कहा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में दो लाख 37 हजार लोगों ने घर बैठे इसका लाभ उठाया था।
केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में आधार कार्ड का लिंक जरूरी है। उतना ही जरूरी आधार में मोबाइल नंबर का फीड होना जरूरी कर दिया गया है।
डाक विभाग ने लोगों को सहूलियत प्रदान करते हुए घर बैठे इस सुविधा को पहुंचाने का काम किया है। इसके तहत डाकिया अपनी बीट (एरिया) में जाकर विभाग की ओर से दिए गए मोबाइल एवं बायोमीट्रिक डिवाइस के माध्यम से किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नंबर आधार से जोड़ सकता है।
विज्ञापन
डाक विभाग के मंडल अधीक्षक अशोक बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में दो लाख 37 हजार से अधिक लोगों के आधार कार्ड में घर बैठे ही मोबाइल नंबर से लिंक किए गए, जो उत्तर प्रदेश परिमंडल में सबसे बेहतर है।
अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिन लखनऊ में चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने इसकी तारीफ की और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया।