{"_id":"695975420322d8164c091e75","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-from-delhi-was-attacked-with-a-knife-raebareli-news-c-101-1-slko1031-148149-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिल्ली से ससुराल पहुंचे युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिल्ली से ससुराल पहुंचे युवक पर चाकू से हमला
Sun, 04 Jan 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
राही। दिल्ली से पत्नी से मिलने ससुराल आए युवक पर शुक्रवार रात सालों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक खून से लथपथ होकर भूमि पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि युवक हाथ से चाकू न पकड़ लेता तो उसकी गर्दन कट जाती। युवक के गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मामले में घायल के ममेरे भाई की तहरीर पर तीन सालों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार किया है।
ऊंचाहार क्षेत्र के मूलरूप से रहने वाले गगन चौरसिया (24) काफी समय से दिल्ली के विजय विहार में परिवार समेत रहते हैं। साल 2024 में गगन की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज की रहने वाली मोहिनी उर्फ बिट्टी के साथ हुई थी। गगन की तीन माह की बच्ची भी है। शादी के कुछ साल बाद विवाद के चलते मोहिनी ससुराल में बेटी के साथ रहने लगीं। गगन के मुताबिक रात आठ बजे चकभीखमपुर गांव निवासी मामा के लड़के आदर्श चौरसिया के साथ पत्नी से मिलने ससुराल गए थे।
इस दौरान साले मनीष ने मुंशीगंज कस्बा स्थित अपने होटल पर बुलाया। मनीष ने मांग रखी कि बहन की शादी में 16 लाख रुपये खर्च किए हैं। 16 लाख रुपये दो तो बहन से तुम्हारा समझौता करा दें। विरोध किया तो मनीष ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। चाकू हाथ से पकड़ा लिया। इससे गर्दन के साथ ही हाथ में चोटें आईं। मामा के लड़के को भी पीट दिया।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को सीएचसी बेलाबेला पहुंंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामा के लड़के की तहरीर पर पुलिस ने घायल के तीन सालों मनीष, पंकज, नीरज के अलावा इंद्रेश के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की है। मनीष को पकड़ लिया गया है।
हाथ में 19, जबकि गर्दन में लगे चार टांके : एसओ
भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि आरोपी सुलह कराने के नाम पर युवक से रुपये की डिमांड कर रहे थे। बच्ची से भी मिलने नहीं दे रहे थे। विरोध करने पर युवक पर हमला किया गया। युवक के हाथ में 19, जबकि गर्दन में चार टांके लगे हैं। मनीष को जेल भेजा गया है। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।