{"_id":"68dc31b708084af1720a474d","slug":"a-young-man-was-tied-to-a-pole-and-beaten-for-molestation-raebareli-news-c-101-1-rai1002-142064-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छेड़खानी पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छेड़खानी पर युवक को खंभे से बांधकर पीटा
Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया आरोपी युवक।
सलोन। कॉलेज से घर लौटते समय छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को विद्यालय से पढ़कर दोपहर के समय घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के निकट नयागंज कस्बा निवासी साहिल (35) ने उसका हाथ पकड़ लिया। छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया पर वह नहीं माना। इस पर छात्रा ने परेशान होकर शोर मचाया, तो ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने साहिल को रस्सी से बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।