फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A young man was stabbed in a dispute over playing a song

Raebareli News: गाना बजाने के विवाद में युवक को मारा चाकू

Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 10 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed in a dispute over playing a song
रायबरेली। मझिगवां हरदोई गांव में शुक्रवार रात बरातियों के बीच डीजे में गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। एक युवक को चाकू मार दिया गया। चाकू उसके बाएं पैर की जांघ में लगा। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से काफी देर तक गहमागहमी रही। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर गांव से बरात मझिगवां हरदोई गांव निवासी खुशीलाल के घर आई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर बराती के दो पक्ष अपना मनपसंद गाना बजाने की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पखनपुर निवासी आशीष (28) को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इससे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। घायल को सीएचसी के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि घायल आशीष की तहरीर पर महराजगंज इलाके के पुरासी गांव निवासी राजतिलक और बाबूजी का पुरवा निवासी अनुज के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed