{"_id":"691a22369fa209fd4d056374","slug":"a-young-man-walking-on-foot-died-after-being-hit-by-a-bike-raebareli-news-c-101-1-rai1002-145046-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत
Mon, 17 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। सातनपुर गांव में रविवार दोपहर पैदल जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गांव के रहने वाले हरिशंकर शुक्ला (45) अपने भाई को खाना देने के लिए पैदल सड़क के किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। युवक दिल्ली में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था।
कुछ दिनों पहले ही अपने गांव आए थे। वे अविवाहित थे। परिवार में छह भाइयों में वे दूसरे नंबर पर थे। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। बड़े भाई राम शंकर छोटे भाई करुणा शंकर, रजोले, राम प्रकाश, सधोले सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।