{"_id":"5e2209208ebc3e7d65412056","slug":"a-young-man-on-a-goods-train-died-of-electrocution-raibaraily-news-lko503637652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़े एक युवक की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। इससे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन विद्युत आपूर्ति ठप कराई गई, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एक मालगाड़ी क्लिंकर लेकर सतना से यहां आई थी। इस मालगाड़ी को कुंदनगंज स्थित सीमेंट फैक्टरी जाना था। मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा कराया गया था। दोपहर लगभग 12.45 बजे एक युवक मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गया। इसी बीच वो ऊपर से गुजरी विद्युतीकृत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह लाइन से चिपक गया और झुलसने लगा।
यह देखकर रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी एसओ रविंद्र कुमार पांडेय और एसआई मो. मुकरीम भी सिपाहियों के साथ दौड़े। कंट्रोल मैसेज करके विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई तो लाइन से चिपका युवक वैगन पर गिर गया। जीआरपी ने वैगन से युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक काफी झुलसने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जीआरपी एसओ ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी। उसके पास कोई सामान, कागजात या परिचय पत्र नहीं मिला है। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से भी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सतना की ओर से आई मालगाड़ी को कुंदनगंज जाना था। यहां पर मालगाड़ी के स्टाफ यानी पायलट और गार्ड की ड्यूटी बदलनी थी, जिससे इसे प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया था। इसी बीच हादसा हो गया।