{"_id":"683a07d6e834a101e901e99b","slug":"a-young-man-died-due-to-collision-with-a-dumper-raebareli-news-c-101-1-slp1006-134175-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 31 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 31 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
गदागंज(रायबरेली)। जमुनीपुर चरुहार के निकट उन्नाव-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे गदागंज की ओर से मिट्टी लेकर गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जा रहे डंपर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक बांसी रिहायक गांव निवासी सानू (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि डंपर चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी सपना देवी, बेटी गुड्डन (10) व नौरा (3) का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवारजन ने बताया कि सानू लालगंज में कबाड़ बीनने का काम करते थे।