{"_id":"681a602d54a1f271dd0fd17c","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-an-uncontrolled-vehicle-raebareli-news-c-101-1-slko1031-132598-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Wed, 07 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 07 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। लखनऊ जा रहे युवक की मंगलवार सुबह किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंची तो परिजनों में रोना पीटना मच गया।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (40) पुत्र भोंदू मजदूरी करते थे। सुबह किसी काम के सिलसिले में बाइक से लखनऊ जा रहे थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित ठकुराइन खेड़ा के पास वाहन से टक्कर हो गई। इससे वीरेंद्र बाइक समेत जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
इससे पहले कि राहगीर की सूचना पर पुलिस वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाती थी, उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वीरेंद्र हेलमेट लगाए थे। हादसा किस वाहन से हु्आ है, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।