{"_id":"69e29446025eec73f5022014","slug":"a-vehicle-collided-with-a-broken-pole-causing-a-power-outage-for-22-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1032-155695-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन की टक्कर से टूटा पोल, 22 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन की टक्कर से टूटा पोल, 22 घंटे गुल रही बिजली
Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में जवाहर विहार कॉलोनी में टूटा बिजली का पोल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर के गोराबाजार उपकेंद्र से निकले बस्तेपुर फीडर का खंभा टूटने से कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को रात भर उमस भरी गर्मी में परेशानी उठाना पड़ी। शुक्रवार को सुबह भी बिजली आपूर्ति शुरू न हो पाने के कारण क्षेत्रीय लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोगों को परेशानी से राहत मिली।
बस्तेपुर फीडर से जवाहर बिहार, पटेल नगर, रामजीपुरम समेत कई मोहल्लों की बिजली की आपूर्ति होती है। शाम करीब आठ बजे बिजली का खंभा तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टूट गया। इससे इलाके की बिजली गुल गई। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जवाहर बिहार, पटेल नगर, रामजीपुरम के अलावा अन्य मोहल्लों की बिजली तो देर रात तक बहाल कर दी गई, लेकिन तीन मोहल्लों के उपभोक्ता रात भर अंधेरे में रहे। रात करीब 12 बजे कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन फिर गुल हो गई।
उपभोक्ता रामकेश, सौरभ, मनीष तिवारी ने बताया कि बिजली का खंभा काफी दिनों से जर्जर था। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वाहन की मामूली टक्कर से खंभा टूट गया और तार सड़क पर बिखर गए। यदि समय रहते खंभा बदल जाता, तो यह नौबत नहीं आती। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोहल्ले में और भी जर्जर खंभे लगे हैं। उन पर तारों का मकड़जाल है।
विज्ञापन
यदि समय रहते इन खंभों को नहीं बदलवाया गया, तो फिर किसी दिन बिजली गुल हो सकती है। उपकेंद्र के अवर अभियंता मुलायम यादव ने बताया कि वाहन की टक्कर से खंभा टूटा था। वैकल्पिक व्यवस्था करके मोहल्लों की बिजली बहाल करा दी गई। सुबह नया पोल लगाने और तारों को खींचने के चलते बिजली बंद रही। शाम छह बजे आपूर्ति फिर से बहाल करा दी गई।