{"_id":"689a4a10fdb21e0dd309fc0a","slug":"a-truck-crushed-three-bike-riders-two-died-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138799-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत
Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद सीएचसी में गमगीन परिवारीजन।
शिवगढ़ (रायबरेली)। बाइकसवार तीन युवकों को सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चितवनिया निवासी उदयराज वर्मा के मुताबिक उनका बेटा शिवा (18) अपने चचेरे भाई सुमित वर्मा (20) और गूढ़ा निवासी रिश्तेदार विजय वर्मा उर्फ नन्हें (27) पुत्र रामसागर लखनऊ जिले के मोहनलालगंज स्थित फ्लाई फैक्टरी में नौकरी करते थे। सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर डयूटी पर जा रहे थे।
सुबह 10 बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग से निकले भवानीगढ़-बहुदा मार्ग पर महुआ ताली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहियों से कुचल गए। इस हादसे में शिवा और उनके विजय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चचेरा भाई सुमित गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। इसी बीच चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया गया। थाना प्रभारी विंध्य विनय ने बताया कि जांच में पता चला है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
थम नहीं रहे अपनों के आंसू
दो युवकों की मौत से अपनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बिलख रहे परिजन यही कह रहे हैं कि यह सब कैसे हो गया। शिवा की मौत से मां रंजना वर्मा और छोटे भाई हर्षित, पिता उदयराज का रो-रोकर हाल बेहाल है। मां का कहना है कि बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी। प्लाई फैक्टरी में नौकरी करता था। वहीं विजय की मौत से भी उनके परिजनों के आंसू नहीं बंद हो रहे हैं। विजय के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बड़े भाई राजकुमार के साथ रहते थे। छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही राजकुमार बेहोश हो गए।
टोल बचाने के चक्कर में होते हैं हादसे, पुलिस नहीं देती ध्यान
टोल बचाने के लिए भारी वाहन भवानीगढ़ चौराहा वाया बहुदा मार्ग होते हुए लखनऊ निकलते हैं। यही वजह है कि आए दिन हादसे होते हैं और लोग जान गंवाते हैं। खास बात ये है कि क्षेत्रीय पुलिस भी इस पर ध्यान नहीं देती। क्षेत्रीय लोगों में इस बात की नाराजगी है कि यदि वाहनों के इस मार्ग से आवागमन पर रोक लगा दिया जाए तो हादसे कम हो। बावजूद ऐसा नहीं हो रही है। चितवनियां प्रधानपति चंद्रिका प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान विनय वर्मा, बेड़ारु विनोद गौतम, रीशू सिंह, अंकित वर्मा, अनिल वर्मा का कहना है कि मनमाने तरीके भारी वाहनों का संचालन करने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो।