फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A three-year-old girl died after suffering a shock

Raebareli News: झटके आने पर तीन साल की बालिका की मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old girl died after suffering a shock
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
रायबरेली। बारिश में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को सर्पदंश के चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुखार और डायरिया के भी 24 मरीज भर्ती हुए। झटके आने पर भर्ती कराई गई तीन साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताज में गत मंगलवार को हरचंदपुर क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी नित्या (3) को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि बच्ची को झटके आ रहे थे। बुधवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सर्पदंश के चपेट में आने से दुबहन निवासी विनोद कुमार (47), परशदेपुर निवासी अयाज (20), ऊंचाहार निवासी आसिफ (30) और सलोन निवासी नरसिंह (60) को जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा बुखार और डायरिया की चपेट में आने के बाद जैद (10), पल्लवी (7), नागेंद्र (30), अबी (6), परलिका (9), शायरा (45), जीतेंद्र कुमार (24) समेत 24 मरीजों को भर्ती कराया गया। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ दिखी। सुबह लोगों ने काउंटर पर लाइन लगाकर परचा बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिसिन, ह्रदय रोग और बाल रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। दवा लेने के लिए काउंटर पर लाइन लगी रही। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल में जांच और इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed