फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A teacher died after being bitten by a snake while removing straw

Raebareli News: भूसा निकालते समय सर्प ने डसा, शिक्षामित्र की मौत

Thu, 01 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A teacher died after being bitten by a snake while removing straw
सरेनी (रायबरेली)। कमरे से भूसा निकालते समय शिक्षामित्र को सर्प ने डस लिया। शिक्षामित्र को लगा कि उसकी अंगुली में चोट लगी है।टिटनेस का इंजेक्शन लगवाकर वह निश्चिंत हो गए। हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कहिंजर के सुनील कुमार सिंह (58) प्राथमिक विद्यालय उमरापुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को सुबह कमरे से भूसा लेने के लिए गए थे, तभी उन्हें अंगुली में कुछ नुकीली चीज चुभने का अहसास हुआ। उन्होंने घाव पर डिटॉल लगाया। इसके बाद गांव में चिकित्सक से टिटनेस का इंजेक्शन लगवा लिया।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर उन्होंने परिजन से चक्कर आने की बात कही। कुछ देर में ही उनकी हालत खराब होने लगी। घर वाले उन्हें सीएचसी ले गए। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने भूसे के हटाया तो उनको सर्प दिखाई पड़ा। परिवारजन ने आननफानन में सर्प के काटने की जानकारी दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




समय से लगता इंजेक्शन तो बच जाती जान
परिवारजन का आरोप है कि सीएचसी में सर्प के काटने की बात बताई गई, लेकिन चिकित्सक ने अस्पताल में सीएससी में स्नेक वेनम न होने की बात कह कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक राजेश गौतम का कहना है कि सीएचसी में 20 वायल एंटी स्नेक वेनम है, लेकिन परिवारजन ने बताया कि कील चुभ गई है, इस लिए टीका नहीं लगाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समय से टीका लग जाता तो उनकी जान बच जाती। सुनील की मौत की जानकारी हाेते ही बेटे रजत सिंह, वैभव सिंह, पत्नी सीमा सिंह व बेटी मनु सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed