कुर्सी न लाने पर भड़की शिक्षिका ने छात्रा को डस्टर से बेरहमी से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी उठाकर न लाने की छोटी सी खता पर न्यू विजन स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका ने कक्षा पांच की छात्रा की जमकर पिटाई कर दी। उसके सिर पर डस्टर से कई बार चोट मारी। इससे छात्रा के आंख के पास और माथे पर के चोट लग गई। सिर पर भी गंभीर चोटें आ गई।
छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। स्कूल के प्रबंधक ने शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलियाकोट निवासी मो. आकिफ अंसारी की बेटी इजा आकिफ न्यू विजन स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। वह बुधवार को पहले दिन क्लास में शामिल होने के लिए पहुंची।
छात्रा रोने लगी और पीटा
परिवारीजनों के अनुसार अंग्रेजी की शिक्षिका श्रद्धा ने इजा को कुर्सी लाने का आदेश दिया। इजा कुर्सी लेकर नहीं आई, तो शिक्षिका का पारा चढ़ गया। उसने डस्टर फेंककर इजा को मारा। डस्टर आंख के ऊपर लगने से चोट लग गई। इससे इजा रोने लगी तो शिक्षिका को और गुस्सा आ गया।
वह इजा के पास पहुंची और डस्टर को उठाकर उसके सिर पर बार-बार मारना शुरू कर दिया। शिक्षिका की दबंगई से कक्षा में अन्य बच्चे सन्न रह गए। इजा की हालत खराब होने के बाद शिक्षिका ने उसको पीटना बंद कर दिया।
सूचना पर स्कूल पहुंची मां सहनाज बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मां ने कोतवाली में तहरीर देकर शिक्षिका श्रद्धा के खिलाफ बेटी की पिटाई करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं स्कूल के प्रबंधक ने शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया है।