फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A pledge to enroll children in school

Raebareli News: बच्चों का दाखिला कराने का संकल्प

Fri, 10 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 10 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A pledge to enroll children in school
शिवगढ़ में स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली में शामिल बच्चे। -संवाद
शिवगढ़। विकास क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के प्रचार-प्रसार के लिए बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से सभी को संकल्प दिलाया गया कि कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेश लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराएंगे और उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाएंगे।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र की अगुवाई में निकली इस रैली में प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बच्चे भी शामिल हुए। हाथों में बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक एवं बच्चे कंपोजिट विद्यालय शिवगढ़ में एकत्र हुए। रैली शुरू होने से पहले सभी बच्चों को स्कूल चलो अभियान का एक विशेष बैज पहनाया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह और मुस्कान देखने को मिली।


कंपोजिट विद्यालय शिवगढ़ से निकली रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र होते हुए शिवगढ़ की गली-गलियारों और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। रैली में सबसे आगे एक रथ चल रहा था, जिससे शिक्षा का संदेश प्रसारित किया जा रहा था। रथ के ठीक पीछे विशेष साज-सज्जा के साथ छात्र अपना बैंड लिए चल रहे थे। वाद्य यंत्रों के साथ बच्चे सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed