फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A leaking gas cylinder caused a fire, injuring nine members of a family.

Raebareli News: लीकेज गैस सिलिंडर से लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोग झुलसे

Mon, 27 Apr 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A leaking gas cylinder caused a fire, injuring nine members of a family.
क्रासर
विज्ञापन

रसोई घर में रखा था लीकेज गैस सिलिंडर
फोटो संख्या-45
डीह। बरगदही मजरे बरुआ गांव में रविवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
गांव निवासी शिवशंकर के घर में रात को खाना बनाने के लिए घर की महिलाएं रसोई में गईं। इस दौरान रसोई में एक तरफ दूसरा भरा सिलिंडर रखा था। यह सिलिंडर लीकेज था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जैसे ही गैस चूल्हे में माचिस लगाई गई। तेज आवाज के साथ लीकेज सिलिंडर की गैस से पूरे रसोईघर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंजू देवी (42), अनिल मिश्रा (52), कुलदीप मिश्रा (35) पहले झुसले। इनको बचाने में रामदुलारी (65), प्रांजलि (26) और जान्हवी (20), संत कुमार (72), संगीता (38) और उमेश भी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मामले का जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया और घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी डीह अधीक्षक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed