{"_id":"6ab42a063d8174a8e50ce872","slug":"a-heated-altercation-broke-out-between-two-groups-of-eunuchs-raebareli-news-c-101-1-rai1002-168199-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई नोकझोंक
Thu, 24 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार में पुलिस और किन्नरों के बीच होती बहस। -स्रोत : सोशल मीडिया
ऊंचाहार। क्षेत्र में वसूली को लेकर बुधवार दोपहर किन्नरों के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर एक पक्ष ने कोतवाली में हंगामा काटा और सुनवाई न होने का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के कैथवल गांव के किन्नर आरके गुरु की अगुवाई में कई वर्षों से नजराना वसूलते हैं, लेकिन बुधवार को डलमऊ की किन्नर हिना अपने साथी किन्नरों के साथ कोतवाली पहुंचकर ऊंचाहार को अपना अधिकार क्षेत्र बता दिया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरके गुरु को भी कोतवाली बुलाया। दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखा। इस दौरान पुलिस के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरके गुरु ने अपने साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया तो, दूसरे पक्ष ने भी न्याय न होने की बात कही। इसी बात को लेकर डलमऊ के किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। यह देख स्थानीय किन्नर कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन
लगभग दो घंटे तक चली गहमा-गहमी के बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो डलमऊ के किन्नर शांत हुए और लौट गए।
सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी से इस मामले में रिपोर्ट ली गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।