फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A group of Kanwariyas has set off for Jharkhand

Raebareli News: कांवड़ियों का जत्था झारखंड के लिए रवाना

Fri, 07 Aug 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwariyas has set off for Jharkhand
शिवगढ़ क्षेत्र के पड़रिया गांव से बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना होता कांवड़ियों का जत्था। 
शिवगढ़। सावन मास में शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यह जत्था क्षेत्र के पड़रिया गांव से निकला। इसमें 70 कांवड़िये शामिल हुए। बोल बम के जयकारे के साथ जत्था आगे बढ़ा। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


गाजे-बाजे और डीजे के साथ जत्था झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन के लिए निकला। यात्रा से पहले कांवड़ियों ने गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भोलेनाथ से अपनी यात्रा के मंगलमय होने की कामना की। पूर्व प्रधान रामराज सिंह ने सभी कांवड़ियों को अंग वस्त्र भेंट किए। उन्होंने मुंह मीठा कराकर सभी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


इस मौके पर शिवबक्स सिंह, रामअभिलाष सिंह भदौरिया, शिवनायक सिंह, राजाराम सिंह, हरिमोहन सिंह, बृजेश सिंह, जगत बहादुर, बद्री सिंह, राजू सिंह, वीरेंद्र सिंह और संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed