फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A dumper entered the hotel, the operator and the employees somehow survived

Raebareli News: होटल मेंं घुसा डंपर, संचालक और कर्मचारी किसी तरह बचे

Sat, 06 Sep 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 06 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A dumper entered the hotel, the operator and the employees somehow survived
शहर के आईटीआई मोड़ के पास शुक्रवार को एक ढाबे में घुसा डंपर। 
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित होटल में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर घुस गया। होटल संचालक और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना के समय होटल में ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे से हाईवे पर आधा घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर की रफ्तार अधिक थी। इसलिए वाहन अनियंत्रित होकर होटल में घुसा। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन

शहर के आईटीआई मोड़ के पास हाईवे किनारे खानपान का होटल है। शाम करीब चार बजे रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहा डंपर होटल के अंदर घुस गया। उस समय होटल पर संचालक और कर्मचारी ही मौजूद थे, जो दूसरे कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में डंपर आया और होटल के शटर को तोड़़ते हुए अंदर घुस गया। संचालक और कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालक प्रशांत के मुताबिक, हादसे में होटल का शटर, मेज, कुर्सी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। । मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed