फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A case has been registered against the shopkeeper for kidnapping a minor girl and under the POCSO Act

Raebareli News: दुकानदार पर किशोरी के अपहरण व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 Jan 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the shopkeeper for kidnapping a minor girl and under the POCSO Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार के जमुनिहाहार से चाऊमीन दुकानदार ने 11 वर्षीय किशोरी को बाइक से अगवा कर लिया। यौन उत्पीड़न के उद्देश्य से उसे राजमार्ग के किनारे ले गया, लेकिन किशोरी ने शोर मचाया तो युवक उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंच कर आप बीती परिवारजन से बताई। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एक गांव निवासी किशोरी नगर के एक कालेज में कक्षा सात में पढ़ती है। वह सोमवार शाम दुकान पर किराने का सामान लाने जा रही थी। तभी नरवापार गांव का जितेंद्र यादव उर्फ बल्ले बाइक लेकर वहां पहुंचा और किशोरी से बाइक पर बैठने को कहा, उसने बैठने से इन्कार कर दिया तो, आरोपी ने उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया। रास्ते में उसे चाऊमीन खिलाने का लालच दिया। किशोरी उसके चंगुल से छूटने का प्रयास करती रही, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। आरोपी किशोरी काे लेकर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपरहा पुल के पास पहुंचा और झाड़ी देख रुक गया। उसके रुकते ही किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी उसे छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पीड़िता भागते हुए किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। लोकलाज के डर से परिवार के लोगों ने उसे मामले को दबाने के लिए कहा, लेकिन किशोरी नहीं मानी और बुधवार को गांव की 15 - 20 महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी पर अपहरण, यौन उत्पीड़न का प्रयास व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed