फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A bus carrying pilgrims from Jaipur collided with a herd of cattle

Raebareli News: मवेशियों के झुंड से टकराई जयपुर के श्रद्धालुओं की बस

Tue, 18 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 18 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A bus carrying pilgrims from Jaipur collided with a herd of cattle
मवेशियों से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस।  - फोटो : संवाद
ऊंचाहार (रायबरेली)। जयपुर से श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही डबल डेकर बस ऊंचाहार बाईपास के आगे सोमवार भोर सड़क पर अचानक आए मवेशियों के झुंड से टकराने के बाद हाईवे किनारे बने स्टील के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आठ मवेशियों की मौत हो गई, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर निवासी बस चालक महावीर सिंह (36) रविवार को जयपुर से डबल डेकर बस में लगभग 35 सवारियां लेकर बनारस दर्शन कराने निकले थे। सोमवार की भोर में वह बस लेकर ऊंचाहार बाईपास से आगे बढ़े, तभी गांव के पास निराश्रित मवेशियों का झुंड सामने आ गया। उन्होंने मवेशियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बस मवेशियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने स्टील के डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में आठ मवेशियों की जान चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर में फंस गया। घटना के समय बस में सवार लोग सो रहे थे। बस टकराने से जोरदार झटका लगा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में चालक महावीर के हाथ पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सवारियों को दूसरी बस से बैठाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed