{"_id":"129-87667","slug":"Raebareli-87667-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चटकी लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चटकी लाठियां, सात घायल
Raebareli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थानाक्षेत्र के गांव दुलारेपुर मजरे धुराई में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों का परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव निवासी फूलदुलारी पत्नी दयाराम लोधी ने आरोप लगाया कि उसका लड़का राम सजीवन शनिवार की देर शाम मवेशी लेकर घर आ रहा था। पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही राम खेलावन, राजू, गोकुल, अनारकली, जनाका गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर सभी लोगों ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से अनारकली ने आरोप लगाया है की पुरानी रंजिश के चलते नशे में शंकर, धनी, फूलदुलारी, कल्लू ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसमें सभी लोग घायल हो गए।