{"_id":"129-87666","slug":"Raebareli-87666-129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजे गए मटिहा ग्राम प्रधान समेत तीन हमलावर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजे गए मटिहा ग्राम प्रधान समेत तीन हमलावर
Raebareli
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। घर में घुसकर मजदूर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रधान समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। एक आरोपी फरार है। घायल श्रमिक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी रामधनी पाल (45) मजदूरी करता है। बीती शुक्रवार रात हमलावरों ने घर पर धावा बोल दिया था। रामधनी को गोली मार दी थी, उसकी पत्नी उर्मिला और बेटे रंजीत की पिटाई कर दी गई थी। हमला सिर्फ इसलिए बोला गया था कि घायल के भाई ने दुकानदार को रुपये न देने पर हमलावरों का विरोध किया था। भाई गिरजाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने लाला का पुरवा मजरे मटिहा निवासी एवं ग्राम प्रधान समरजीत, पवन कुमार कश्यप, रामअवध व उमा कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान समरजीत, रामअवध व पवन कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।